उप्र में तेज धूप, तामपान में मामूली वृद्धि

लखनऊ, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा होगा। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। इससे दिन में गर्मी बढ़ेगी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी तापमान में कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493