श्रीनगर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने तीन पुलसिकर्मियों और एक नागरिक का अपहरण कर लिया।
अपहरण गुरुवार रात कापरान गांव में हुआ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अगवा किए गए एक कांस्टेबल, दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और नागरिक का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
आतंकवादियों ने एसपीओ को अपनी नौकरी छोड़ने या परिणाम भुगतने की धमकी देते रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath