पटना, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम सुहावना बना है।
बारिश के कारण कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस, गया का 24़ 4 डिग्री और पूर्णिया का 26़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 26़ 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
dharmpath.com dharmpath