हनोई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 61 साल के थे।
समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय से संबंधित वेबसाइट के मुताबिक, त्रान दाई क्वांग का निधन हनोई के मिलिट्री सेंट्रल हॉस्पिटल में हुआ। उनका घर और विदेश दोनों जगह इलाज चल रहा था।
‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम’ (सीपीवी) द्वारा उन्हें नामित किए जाने के तीन महीने बाद वह अप्रैल 2016 में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति चुने गए थे।
वह लोक सुरक्षा मंत्रालय के प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath