झारखंड : आईआईटी-आईएसएम के शोध छात्र ने आत्महत्या की

रांची, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को आईआईटी-आईएसएम में पीएचडी के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला रंजन राठी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से पीएचडी कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, राठी हॉस्टल में अकेला था। उसका रूममेट उस वक्त कहीं और था।

जब राठी ने रूममेट के बार-बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किया तो उसने अन्य साथियों से पता लगाने के लिए कहा।

पुलिस ने कहा कि राठी के कमरे का दरवाजा शुक्रवार को खोला गया तो उसका शव पंखे से झूलता पाया गया।

आत्महत्या की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493