बिहार : मामूली विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

खगड़िया, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सनहौली गांव के तांती टोला में दो पक्षों के बीच नाला में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

इस घटना में एक पक्ष के अनिल तांती (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सुनीता देवी सहित परिवार के अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चित्रगुप्तनगर के थानाप्रभारी प्रियरंजन ने बताया कि घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इस मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर चित्रगुप्तनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493