जो कजान, पॉल डेनो अगस्त में बने थे बेटी के माता-पिता

न्यूयॉर्क, 22 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जो कजान और अभिनेता फिल्म-निर्माता पॉल डेनो ने कथित तौर पर अगस्त में एक बेटी का स्वागत किया था। दोनों ब्रूकलिन में रहते हैं।

वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि कजान ने अगस्त के अंत में बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम ‘अल्मा बे’ है।

दोनों ने पहली बार वर्ष 2007 में ‘थिंग वी वॉन्ट’ नामक नाटक पर एक साथ काम किया था। इसके पांच वर्ष बाद दोनों फिर एकजुट हुए और कजान की लिखी फिल्म ‘रूबी स्पार्कल्स’ पर काम किया। दोनों इस वर्ष की फिल्म ‘वाइल्डलाइफ’ के लिए भी सह-लेखक के रूप में एकजुट हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493