जम्मू, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के दो नागरिक समझा जाता है कि अनजाने में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में चले गए हैं।
पुंछ जिले के साजियन गांव के दो निवासी बशीर अहमद और गुलाम रसूल 12 सितंबर को घर से नियंत्रण रेखा की तरफ किसी काम से निकले थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शनिवार को, उनके परिवारों ने पुलिस को सूचित किया कि दोनों उसके बाद से घर नहीं लौटे हैं। ऐसा माना जा रहा है किदोनों अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तानी हिस्से में चले गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath