कांग्रेस ने गरीबी के नाम पर राजनीति की : मोदी

रांची, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नाम पर वर्षो तक राजनीति की है।

मोदी ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना(एमबी-पीएमजेएवाई) को यहां लांच करने के दौरान कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा, “आजादी के बाद से ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया गया है। गरीबी हटाने के नाम पर केवल राजनीति की गई है। अगर इस पर राजनीति नहीं की गई होती, तो भारत अभी कुछ अलग होता।”

उन्होंने कहा, “गरीबों की मदद करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सभी योजनाएं केंद्र की भाजपा-नीत सरकार के दौरान लांच की गईं। आंकड़े बताते हैं कि पांच करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।”

एशियाई खेलों के पदक विजेता गांवों और गरीब परविारों से आते हैं। उन्होंने पदक जीता, क्योंकि उन्हें अवसर प्रदान किया गया।

मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना बिना भेदभाव के सभी भारतीयों के लिए है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “पहले केवल जाति और संप्रदाय के नाम पर वोट बैंक की राजनीति होती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493