‘बिग बैड वुल्व्स’ की रीमेक बनाने पर हो रहा काम

लॉस एंजेलिस, 24 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘ला कासा मुदा’ के निर्देशक गुस्तावो हर्नाडेज ने 2013 की इजरायली कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘बिग बैड वुल्व्स’ की रीमेक बनाने का अधिकार सुरक्षित कर लिया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, इग्नेसियो क्युक्युकोविच की मां सुपीरियर निर्देशक गुस्तावो के साथ फिल्म को बनाने में सहयोग करेंगी।

फिल्म की रीमेक के बारे में गुस्तावो ने कहा, “‘बिग बैड वुल्व्स’ जैसी फिल्म को बनाने का ख्याल उस क्षेत्र के संदर्भ से आया, जहां मैं रहता हूं। ”

इजरायली निर्देशक अहरोन केशल्स और नवोट पापुशाडो निर्देशित फिल्म ‘बिग बैड वुल्व्स’ 2013 में बुसान फेस्टिवल में साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493