बिहार में पारा लुढ़का

पटना, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है।

सोमवार को पटना और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर और पूर्णिया का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और गया का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

वहीं, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में 18.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493