मैं अभिनय के मामले में खुद को जज नहीं कर सकती : दिशा पटानी

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि वह अभिनय के मामले में खुद को जज नहीं कर सकती।

यहां तक की उन्हें अपनी ही फिल्में देखने में शर्म आती हैं।

दिशा ने वर्ष 2015 में तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2016 की ‘एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में आईं। इसके बाद वह ‘कुंग फू योगा’ और ‘बागी 2’ में नजर आईं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी कला में निखार किया है? इस पर दिशा ने आईएएनएस को बताया, “मैं अभिनय के मामले में खुद को जज नहीं कर सकती। मैं बहुत शर्मिले स्वभाव की हूं। मैंने कभी अपनी फिल्में नहीं देखी इसलिए मुझे नहीं पात लेकिन यकीनन मैं फिल्म निर्माण के इस पूरे परिवेश में सहज हो रही हूं।”

‘भारत’ अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है। इसमें कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493