बेंगलुरू, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की महिला निगम पार्षद गंगाबिके मल्लिकार्जुन को शुक्रवार को बेंगलुरू का महापौर चुना गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया का बहिर्गमन किया।
क्षेत्रीय आयुक्त शिवायोगी कलासाद ने बताया कि गंगाबिके मल्लिकार्जुन बेंगलुरू के 52वें महापौर के रूप में निर्वाचित हुई हैं। उनको 152 वोटों के साथ निर्वाचित घोषित किया गया।
गंगाबिके की प्रतिद्वंद्वी भाजपा की शोभा अंजनप्पा थीं, लेकिन पार्टी ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
यद्यपि भाजपा के निगम पार्षदों की संख्या अधिक है, लेकिन सत्ताधारी जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन में लगातार दूसरे साल महापौर पद भाजपा को नहीं मिल पाया।
जद (एस) की निगम पार्षद रमीला उमाशंकर उपमहापौर चुनी गईं।
स्थानीय निकाय के 198 निगम पार्षदों में भाजपा के 100, कांग्रेस के 75, जद (एस) के 15 और स्वतंत्र आठ प्रतिनिधि हैं।
dharmpath.com dharmpath