पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार छठे दिन बढ़े

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम वृद्धि का सिलसिला लगातार छठे दिन मंगलवार को जारी रहा।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल का भाव 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल का दाम क्रमश: 83.85 रुपये, 85.65 रुपये, 91.20 रुपये और 87.18 रुपये प्रति लीटर था।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को डीजल की कीमतें क्रमश: 75.25 रुपये, 77.10 रुपये, 79.89 रुपये और 79.57 रुपये प्रति लीटर हो गईं।

महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल का दाम 92.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493