चेन्नई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और वियतनाम के तटरक्षक दोनों समुद्री बलों के बीच पारस्परिकता को बढ़ाने के लिए चेन्नई में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेंगे। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास गुरुवार को होगा।
इस अभ्यास में भारतीय तटरक्षक के कुल तीन जहाज, एक हेलीकॉप्टर व एक डोर्नियर और वियतनाम तटरक्षक का एक जहाज हिस्सा लेगा।
बयान में कहा गया, “राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) का जहाज सागर मंजूषा भी इस अभ्यास में हिस्सा लेगा।”
dharmpath.com dharmpath