राष्ट्रपति कोविंद अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन करने लखनऊ पहुंचेंगे

लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।

उनका करीब ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इस बीच उनके आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रामनाथ कोविंद शाम चार बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित चुनिंदा मंत्री राष्ट्रपति की आगवानी करेंगे।

एडीएम प्रोटोकॉल अनिल कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रपति का काफिला शहीद पथ होते हुए 4़ 55 बजे कार्यक्रम स्थल गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) पहुंचेगा। यहां वे 5़ 30 बजे तक चुनिंदा अतिथियों से मुलाकात करेंगे।

वह इसके बाद 5़ 30 बजे विज्ञान महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। एक घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति शाम 6़ 30 बजे आईजीपी से अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 6़ 55 वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चिह्न्ति रूट की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

एयरपोर्ट से आईजीपी तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोनवार मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इनकी निगरानी में पुलिस व पैरामिल्रिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493