इंफाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंफाल में एक जनजातीय विद्रोही की गोली मार कर हत्या कर दी गई। विद्रोही की हत्या में प्रतिद्वंद्वी विद्रोही समूह का हाथ होने का संदेह है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
मृतक की पहचान थांग्ला गांव के निवासी एस.पाओमी के रूप में हुई है। उसे पकड़कर कीथील्मांबी पुलिस थाने के समीप गोली मारी गई।
वह एक प्रतिबंधित जेलियानग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट का ‘कैप्टन’ था।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस हत्या के पीछे एक प्रतिबंधित जनजातीय संगठन के होने का संदेह है।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।