उप्र में तेज धूप से तापमान बढ़ा

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में किसी तरह का खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया जाएगा।

दिन में कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस सप्ताह के अंत तक हालांकि तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493