छग : ‘सेल’ फैक्ट्री में विस्फोट, 9 मरे

भिलाई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस की आपूर्ति करने वाली पाईपलाइन में मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हो गए हैं।

संयंत्र के प्रवक्ता विजय मैरल ने आईएएनएस को बताया, “यह बड़ी दुर्घटना है। अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।”

उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने घायलों का हाल जानने के बाद संवाददाताओं से कहा कि, हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। कई गंभीर हालत में है।

रायपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र भारतीय रेलवे का एक मात्र आपूर्तिकर्ता है।

खबरिया चैनलों द्वारा विस्फोट की खबर फैलने के बाद ‘भारतीय इस्पात प्राधिकरण’ (सेल) के शेयर मंगलवार को लगभग चार फीसदी तक गिर गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493