बिहार : 20 एके-47 बरामदगी के मामले का मुख्य आरोपी पटना से गिरफ्तार

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में पिछले दिनों 20 एके-47 राइफल बरामद होने के मामले का मुख्य आरोपी मंजर आलम उर्फ मंजी को पटना पुलिस ने मंगलवार को बुद्धा कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि मंजी ही तस्करी कर एके-47 लाता था और यहां उसकी आपूर्ति करता था।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां मंगलवार को बताया कि मंजर अपना नाम बदलकर पिछले कई दिनों यहां रह रहा था। उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। महाराज ने कहा कि इस पर पटना के जकनपुर थाना में भी पहले से मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मुंगेर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को अब उम्मीद है कि इस मामले का अब पूरी तरह खुालासा हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने अब तक 20 एके-47 सहित उसके कई कल-पुर्जे भी बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस का मानना है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से पिछले कुछ सालों में 50 से ज्यादा एके-47 गायब हुए हैं। इनमें अधिकांश हथियार बिहार पहुंचाए गए। इस बात का खुलासा तब हुआ था, जब पुलिस ने 29 अगस्त को मुंगेर के जमालपुर से इमरान को गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493