उप्र : रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 5 की मौत (लीड-1)

लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया।

यहां के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से करीब 50 मीटर की दूरी पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

इस हादसे में 35 लोग घायल हुए हुए हैं। घटना के बाद लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य चल रहा है।

अभी तक इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए फौरन डीएम, एसपी, स्वास्थ्य अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल से हरसंभव राहत और बचाव कार्य में जुटने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493