(खुसुर-फुसुर)– मप्र भाजपा के एक कद्दावर एवं दबंग नेताजी की शादी की ख़बरें सरे-आम हो गयीं ,नेताजी की शादी हुयी या नहीं यह तो भविष्य की गर्त में है लेकिन नाम न छपने के बावजूद नेताजी पत्रकारों में आम हो गए हैं वे सबसे पूछ रहे उस खबरी का नाम बता दो तब उसे उसके अंजाम तक पहुंचाया जाय.नेताजी चम्बल के पानी की दम भर कर कसमें खाते देखे जा सकते हैं अब महोदय को कौन बताये वे बीहड़ों में नहीं बल्कि राजनीति के अखाड़े में हैं.नेताजी खबरनवीसों को पकड़ रहे और उनसे दुश्मनी निभाने का दम भर रहे हैं लेकिन आस्तीन के साँपों की ओर से आँखें बंद किये बैठे हैं आखिर हो भी क्यों न सबके साथ राजनीति के खेल में वे शामिल हैं.आपको बता दें नेताजी बहुत दमदार हैं और मप्र के मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने की हैसियत रखते हैं लेकिन उन्हें कौन समझाए खबरनवीसों को दम्बूक न दिखाओ नेताजी .
सांकेतिक छवि
dharmpath.com dharmpath