मप्र : कमलनाथ का ट्वीट विवादों में घिरा

भोपाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ का सड़कों की बदहाली को लेकर किए गए ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के साथ दिखाई गई तस्वीर बांग्लादेश की बताई है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा,”मामा जी के राज में भ्रष्टाचारी रास्तों की लगी है झड़ी और वाशिगटन से अच्छी मखमली सड़क कर लो घड़ी। भाजपा के सामने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड लजाते हैं, मामाजी जाते जाते तथाकथित विकास को घड़ी कर साथ लिए जाते हैं। बढ़िया है।”

कमलनाथ ने अपने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसे बांग्लादेश की सड़क बताया।

शिवराज ने ट्वीट कर कहा,”पहलें दिग्विजय जी पाकिस्तान के पुल को भोपाल ले आए और अब कमलनाथ जी बांग्लादेश की सड़क को मध्य प्रदेश ले आए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493