बंगाल में बस दुर्घटना में 5 मरे, 22 घायल (लीड-1)

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मंगलवार को हुई एक बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मंगलवार को हुई एक बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “बस सुबह हरिपाल रोड पर पलट कर दकतिया खाल नहर में गिर गई। लगभग 22 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।”

राहत अभियान में मददगार रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हमने देखा कि बस पुल की सीमेंट की रेलिंग से जा टकराई, और उसके बाद पलट कर नहर में जा गिरी। हमने खिड़कियों के शीशे तोड़कर घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493