जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के महासचिव, अब्दुल हमीद हयात ने बताया, “इस विषय पर गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के बीच आज चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी अजीत जोगी को कहीं से भी चुनाव नही लड़ाया जाएगा, बल्कि उनसे 90 सीटों के लिए सघन प्रचार कराया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “अगर जेसीसीजे अकेले 90 सीटों पर चुनाव लड़ती तो अजीत जोगी खुद चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र थे। किन्तु महागठबंधन होने की वजह से उनके दौरों, सभाओं और प्रचार कार्यक्रमों की संख्या दोगुनी हो गई है, और इसलिए अब उनका समय सभी 90 विधानसभाओं में प्रमुखता से बंटना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि अगर जोगी किसी एक सीट से लड़ेंगे तो उनका अधिक समय उस अकेली सीट के लिए प्रचार करने में व्यतीत होगा, जिससे महागठबंधन को बस्तर में और अन्य स्थानों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसीलिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री प्रत्याशी अजीत जोगी को किसी भी सीट से न लड़ाया जाए।
dharmpath.com dharmpath