मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाएंगे। इसके लिए वह 5.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है।
76 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके 5.5 करोड़ के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है।”
अमिताभ ने हाल ही में सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता की थी, जिनके परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दी थी।
अमिताभ ने इस अनुभव को बहुत संतोषजनक बताया था।
dharmpath.com dharmpath