महिलाओं की शिक्षा से शिक्षित होगा राष्ट्र : नायडू

जालंधर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी है।

नायडू ने यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 9वें दीक्षांत समारोह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, “महिलाओं की शिक्षा से पूरा राष्ट्र शिक्षित होगा। महिलाओं को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने की जरूरत है।”

नायडू ने कहा, “हमें हमेशा अपनी मां, मातृभाषा, मातृभूमि, गृहनगर और गुरुओं को याद रखना चाहिए। हमें कभी भी अपनी मातृभाषा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”

इस समारोह में करीब 38,000 छात्रों को डिप्लोमा व डिग्री दी गई। 70 से अधिक देशों के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को भी डिग्री दी गई।

उप राष्ट्रपति ने कहा, “21वीं शताब्दी में वैश्विक समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए मैं उत्साह और जुनून से भरपूर युवा विश्वविद्यालय एलपीयू को बधाई देता हूं।”

शिक्षा के महत्व के बारे में नायडू ने कहा, “शिक्षा देश के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के लिए मुख्य साधन है और एक ज्ञानवर्धक समाज के निर्माण की नींव रखती है। संस्थानों को महत्वपूर्ण विश्लेषणात्मक कौशल और अभिनव सोच वाले व्यक्तियों को तैयार करना चाहिए। अब समय आ गया है कि विश्वविद्यालय उद्योगों के साथ संबंध बनाएं और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार छात्रों को कौशल प्रदान करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493