सीबीआई की राह पर आईबी : कांग्रेस

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आलोक वर्मा के आवास से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के चार संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आईबी, सीबीआई की राह पर आगे बढ़ रही है।

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को सरकार ने एक दिन पहले जबरन छुट्टी पर भेज दिया था।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “सीबीआई को ‘सेंट्रल ब्यूरियल ऑफ इंवेस्टिगेशन’ बनाने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार अब छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के निदेशक की आईबी के जरिए जासूसी कराकर एक पायदान और नीचे गिर गई है।”

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “सभी को आगाह कर दें – आईबी, सीबीआई की राह पर आगे बढ़ रही है।”

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह आलोक वर्मा के निजी सुरक्षा गार्डो ने आईबी के चार संदिग्धों को दबोच लिया।

सीबीआई में कथित घूसकांड के बीच शीर्ष अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति के बीच बुधवार को केंद्र सरकार ने आलोक वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493