चैम्पियंस लीग : डॉर्टमंड ने एटलेटिको मेड्रिड को 4-0 से करारी शिकस्त दी

डॉर्टमंड (जर्मनी), 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड को बुधवार देर रात यहां यूरोपी चैम्पियंस लीग के ग्रुप-ए के मुकाबले में बोरुसिया डॉर्टमंड ने 4-0 से कारीरी शिकस्त दी।

जर्मन क्लब के घरेलू मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाली खिलाड़ी राफेयेल गुएरेरो ने अपनी टीम के लिए दो अहम गोल दागे।

समाचर एजेंसी एफे के अनुसार, डिएगो सिमीओने के 2011 में कोच बनने के बाद से चैम्पियंस लीग में एटलेटिको की यह सबसे बड़ी हार है।

मेजबान टीम ने मैच के पहले मिनट से ही अटैक किया और एटलेटिको को संभलने का मौका नहीं दिया। 38वें मिनट में बेल्जियम के मिडफील्डर एक्सल विट्सेल ने डॉर्टमंड के लिए मैच का पहला गोल किया।

बढ़त बनाने के बाद जर्मन क्लब के खेल में और निखार आया।

दूसरे हाफ में एटलेटिको की टीम ने अटैक करके बराबरी का गोल करने के प्रयास किए लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। 73वें मिनट में गुएरेरो ने मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इंग्लैंड के 18 वर्षीय फारवर्ड खिलाड़ी जाडोन सांचो ने 83वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। सांचो गोल करते समय ऑफसाइड पोजीशन में थे लेकिन रैफरी का निर्णय डॉर्टमंड के पक्ष में रहा।

मैच समाप्त होने तक जर्मन क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया जिसके परिणामस्वरूप 89वें मिनट में गुएरेरो ने दमदार गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस बड़ी जीत के बाद डॉर्टमंड ग्रुप तालिका में नौ अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है जबकि स्पेनिश क्लब छह अंकों के साथ दूसरे पादान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493