अनंतनाग में सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों में मुठभेड़

श्रीनगर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अरवानी गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर गांव की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों ने जब छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और घनी कर दी, तभी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे उनके बीच मुठभेड़ होने लगी। मुठभेड़ अभी भी जारी है।”

गांव में इकट्ठे हुए युवकों ने घेराबंदी तोड़ने के लिए सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493