रूसी एस-400 प्रणाली को लगाने का काम अक्टूबर 2019 से शुरू : तुर्की

अंकारा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सतह से हवा में मार करने वाली रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली को तुर्की में लगाने का काम अक्टूबर 2019 से शुरू होगा। तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने यह जानकारी दी।

हुर्रियत डेली न्यूज की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, अकार ने कहा, “चुनिंदा लोगों को प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा जाएगा और उसके बाद वह तुर्की में कार्य के लिए लौटेंगे।”

अमेरिका द्वारा तुर्की को रूस के एस-400 की खरीदारी की स्थिति में प्रतिबंध लगाने और अन्य खरीद पर रोक लगाने की चेतावनी दिए जाने के बाद मंत्री का यह बयान आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की ने कहा कि उसके पश्चिमी सहयोगी विशेषकर अमेरिका उसकी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास में सहयोग देने में विफल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493