श्रीनगर : जामा मस्जिद में जुमे की नमाज की नहीं मिली अनुमति

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। लगातार तीसरे हफ्ते अधिकारियों ने पुराने श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार (जुमे) की नमाज की इजाजत नहीं दी।

अधिकारियों ने नमाज की इजाजत नहीं देते हुए नौहट्टा इलाके में प्रतिबंध लागू कर दिए।

वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने ट्वीट किया कि एक तरफ कश्मीर में युवक मारे जा रहे हैं और दूसरी तरफ लोगों के धार्मिक अधिकार को बल के इस्तेमाल से छीना जा रहा है। फारूक शुक्रवार को जामा मस्जिद में धार्मिक उपदेश देते हैं।

शुक्रवार की नमाज के बाद युवाओं व सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के डर से अधिकारियों ने नौहट्टा इलाके में प्रतिबंध लागू किए थे और भारी सुरक्षा बल तैनात किए थे। नौहट्टा इलाके में जामा मस्जिद स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493