दिल्ली में धुंधभरी सुबह, वायु गुणवत्ता अभी भी खराब

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धुंधली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, वायु गुणवत्ता का स्तर खराब है।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धुंधली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, वायु गुणवत्ता का स्तर खराब है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में धुंध की वजह से रविवार सुबह दृश्यता का दायरा 200 मीटर से भी कम रहा।

मौसम विभाग ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

सुबह के समय नमी का स्तर 76 फीसदी रहा। सुबह के तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर अधिक बना हुआ है। वायु गुणवत्ता भी काफी खराब रही।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के औसत तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493