चीनी राजदूत का ईयू से संबंधों को और बेहतर करने का आह्वान

ब्रसेल्स, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ में चीन के राजदूत ने कहा कि चीन व यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी से महत्वपूर्ण लाभ हुआ है।

चीनी राजदूत ने दोनों पक्षों से अवसरों को पहचानने, उन्हें हासिल करने व चीन व ईयू के संबंधों के बेहतर भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयत्न करने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रसेल्स में ‘ईयू-चीन 15 साल से जारी रणनीतिक साझेदारी-अगले 15 साल की दिशा’ विषय पर एक संवाद में यूरोपीय संघ में चीनी मिशन के प्रमुख झांग मिंग ने कहा कि द्विपक्षीय संपर्को के आंकड़े विश्वसनीय रहे हैं।

उन्होंने कहा 15 साल पहले द्विपक्षीय व्यापार 125.2 अरब डॉलर था, जबकि इस साल के पहले आठ महीनों में व्यापार 445 अरब डॉलर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में हम 15 साल पहले की तुलना में राशि के चार गुना होने की उम्मीद कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493