दुबई टी-20 : पाकिस्तान ने लगाई जीत की हैट्रिक

दुबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ्ररविवार देर रात खेले गए तीसरे टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया को 33 रनों से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई टीम पांच गेंद पहले 117 रनों पर ही ढेर हो कर मैच गंवा बैठी।

आस्ट्रेलिया ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (1) और एलेक्स कारे (20) के विकेट 24 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। क्रिस लिन (15) और बेन मैक्डोरमेट (21) ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन 60 के कुल स्कोर पर लिन और 62 के कुल स्कोर पर मैक्डोरमेट के विकेट खोने से टीम फिर संकट में आ गई।

विकेटों के पतन का सिलसिला रूका नहीं और आस्ट्रेलिया को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अंत में मिशेल मार्श ने 24 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन विकेट लिए। फहीम अशरफ, उस्मान खान, मोहम्मद हफीज को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, पाकिस्तान ने बाबर आजम की 40 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए थे। उनके अलावा उनके सलामी जोड़ीदार शाहिबजादा फरहान ने 39 रनों का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। मोहम्मद हफीज 32 रनों पर नाबाद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493