ओरिफ्लेम की जिओर्डनी गोल्ड लिपस्टिक 6 रंगों में उपलब्ध

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वीडिश ब्रांड ओरिफ्लेम ने जिओर्डनी गोल्ड एफपीएस 15 लिक्विड लिपस्टिक पेश किया है। यह लिपस्टिक अत्यधिक पिगमेंटेड है जो होंठों पर आसानी से चिपकती है और सौंदर्य को बढ़ावा देकर मैट फिनिश प्रदान करती है। यह लिपस्टिक 6 रंगों में उपलब्ध है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि होंठों को अनोखे रंग प्रदान करने वाले ये लिपस्टिक युवा रखने के गुणों और आइकॉनिक आर्गन ऑयल से समृद्ध हैं ताकि मैट बनावट में होंठों को नमी प्रदान करे।

जिओर्डनी गोल्ड आइकॉनिक लिप रेंज के बारे में ओरिफ्लेम दक्षिण एशिया के सीनियर डायरेक्टर (मार्केटिंग) नवीन आनंद ने कहा, “आधुनिक भारतीय महिला महत्वाकांक्षी, परिपक्व और कामकाजी हैं और अपने स्टाइल के पहलू से समझौता नहीं करतीं। जिओर्डनी गोल्ड की हमारी प्रीमियम रेंज को उन महिलाओं के लिए क्यूरेट किया गया है जो परफेक्शन से कम कुछ भी नहीं लेती हैं।”

कंपनी ने कहा कि यह छह रंगों में उपलब्ध है-कोरल हिबिस्कस, सेरेज पिंक, स्कार्लेट ऑरेंज, ट्रू रेड, रूबी रेड और एलिगेंट बरगंडी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493