छग : राज्यपाल आनंदीबेन ने पटेल जयंती पर शुभकामनाएं दीं

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में इस बात की आवश्यकता है कि भारतवासी एकजुट होकर राष्ट्र की मजबूती के लिए सरदार पटेल के आदशरें को अपने जीवन में उतारें।

उन्होंने देश के प्रथम गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 135वीं जयंती पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के नेतृत्व में देश के एकीकरण का जटिल कार्य पूरा किया गया। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा आपसी सौहाद्र्र और समरसता बढ़ाने के लिए सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493