श्रीनगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने बुधवार को कहा कि पुलवामा जिले के त्राल में मुठभेड़ के दौरान मारे गए दो आतंकवादी सुरक्षाबलों पर किए गए हमलों में शामिल थे।
जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख अजहर मसूद का भतीजा मुहम्मद उस्मान और कश्मीर आतंकवादी शौकत अहमद मंगलवार को मारे गए थे।
बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के शव मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला बारूद के साथ बरामद किए गए। इन हथियारों में एम4 व एके-47 राइफलें व संदिग्ध सामग्री थी।
राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ऑफ पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त अभियान में इन दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। ये दोनों सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath