फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में गोलीबारी, 3 की मौत (लीड-1)

मियामी, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बाद में हमलावर ने भी खुद को गोली मार दी।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम को टैलाहैसी के स्टूडियो में हुई।

टैलाहैसी पुलिस प्रमुख माइकल डीलियो ने मीडिया को बताया, “इस समय सभी संकेत बता रहे हैं कि यह एक शख्स का कारनामा है। हमारे समुदाय के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है।”

मृतकों में नैंसी वैन वेसेम (61) और मौरा बिंकली (21) शामिल हैं।

बंदूकधारी की पहचान स्कॉट पॉल बियरली (40) के रूप में हुई है।

गोलीबारी के कारण की फिलहाल जानकारी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493