कीमोथेरेपी की वजह से आंखें थोड़ी कमजोर हो रही : सोनाली

न्यूयॉर्क, 3 नवंबर (आईएएनएस)। कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल का कहना है कि कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें दिखने में थोड़ी सी दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से वह सहीं तरीके से किताब नहीं पढ़ पा रही।

सोनाली ने शुक्रवार शाम को एक किताब के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अब अगली बुक की अनाउंसमेंट का समय है। पिछली किताब ने थोड़ा समय लिया क्योंकि कीमोथेरेपी की वजह से मेरी आंख में अजबी की दिक्कत हो रही है और इस वजह से मैं सही तरीके से पढ़ नहीं पा रही हूं। थोड़ी सी डर गई थी लेकिन अब सब ठीक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493