आईएस में शामिल कश्मीरी युवा से परिजनों ने की लौट आने की अपील

श्रीनगर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में कथित रूप से शामिल होने वाले कश्मीरी युवा के परिजनों ने शनिवार को उससे घर लौट आने और हिंसा छोड़ने की अपील की।

बिलाल अहमद ने अपने बेटे एहतेशाम बिलाल को वीडियो संदेश में घर आने की अपील की। एहतेशाम शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक राइफल के साथ आईएस के प्रति निष्ठा जताते दिखा था।

अहमद ने कहा, “इस्लाम किसी को भी अपने माता-पिता की आज्ञा का निरादर करने की इजाजत नहीं देता है। मैं तुमसे घर लौटने का आदेश देता हूं और अपील करता हूं। सोशल मीडिया पर तुम्हें आईएस के प्रति निष्ठा जताते हुए देखने से मैं काफी विचलित हो गया। तुम्हारी बीमार मां तुम्हारे बिना नहीं रह सकती।”

एहतेशाम की बहन सादिका ने अपने भाई को एक संदेश में कहा, “मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अल्लाह के लिए वापस आ जाओ।”

उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र एहतेशाम बिलाल 28 अक्टूबर को परिसर में छात्रों के एक समूह द्वारा कथित रूप से पिट जाने के बाद गायब हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493