जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ : हिजबुल के 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर हो गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सफानगरी गांव को चारों ओर से घेर लिया, इसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गए आतंकवादियों की पहचान मुहम्मद इदरीस और आमिर हुसैन के रूप में हुई है।

तलाशी अभियान जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493