पटना में पति ने पत्नी, बेटे की हत्या की

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ईशानगर इलाके में रिजाउद्दीन उर्फ बाबू ने अपनी पत्नी खुर्शीदा बेगम को गोली मार दी। इसके बाद गोली चलने की आवाज से उसका बेटा फैजल उस कमरे में पहुंचा तो उसे भी गोली मारकर फरार हो गया।

पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि फैजल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिजाउद्दीन की खुर्शीदा दूसरी बीवी थी। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना के पीछे अवैध संबंध की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493