राजग 2019 में नहीं जीत पाएगी : रालोसपा

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) में भले ही सीटों पर सहमति बन गई हो, लेकिन एक अन्य घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अभी भी सीट बंटवारे से नाराज दिख रही है।

रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने यहां मंगलवार को एक बार फिर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तारीफ करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में राजग की बुरी हार होगी।

पटना में नागमणि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनाधार कम हुआ है जबकि लालू प्रसाद जनाधार वाले नेता हैं।

उन्होंने कहा, “जैसा की मीडिया से खबर मिल रही है कि नीतीश की जद (यू) को 16-17 सीटें मिल रही है जबकि रालोसपा को दो सीट दिया जा रहा है। अगर ऐसा ही हुआ तो राजग की 2019 में हार तय है।”

भाजपा से सीट मांगने जैसे प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि रालोसपा भिखारी नहीं हैं कि सीट मांगते चले। भाजपा के आलाकमान को यह सोचना चाहिए।

महागठबंधन के साथ जाने वाले प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि भाजपा आगे सीट तय करेगी उसके बाद पार्टी की बैठक में तय किया जाएगा कि रालोसपा, राजग में रहेगी या महागठबंधन में जाएगी।

उन्होंने कहा कि रालोसपा जिस गठबंधन में जाएगी उसकी स्थिति मजबूत होगी।

गौरतलब है कि रालोसपा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी रविवार को नीतीश के डीएनए पर सवाल उठाते हुए निशान साधा था।

गौरतलब है कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493