जम्मू एवं कश्मीर में 5 दिन बाद तेज धूप

जम्मू/श्रीनगर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को धूप खिली रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “राज्य में मौसम के अगले चार से पांच दिनों तक शुष्क बने रहने की संभावना है, लेकिन रात को आसमान साफ रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन, दिन के तापमान में सुधार होगा।”

कश्मीर घाटी मेंगुलमर्ग स्की रिजॉर्ट व लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.5 व पहलगाम में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के कारगिल कस्बे में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू के भदरवाह कस्बे में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, जम्मू शहर में 10.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 10.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.9 व बनिहाल में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493