मप्र चुनाव : देवास के एसपी को हटाया गया

भोपाल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पक्षपात रोकने के मद्देनजर अफसरों को हटाए जाने का सिलसिला जारी है। निर्वाचन आयेाग के निर्देश पर मंगलवार को देवास के पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह को हटा दिया गया। उनके स्थान पर अनुराग शर्मा को पदस्थ किया गया है।

राज्य के गृह विभाग के अवर सचिव डी.एस. मुकाती द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसरण में देवास जिले के पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट भोपाल में सहायक निदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है। सिंह के स्थान पर 32वीं वाहिनी उज्जैन विशेष सशस्त्र बल के सेनानी अनुराग शर्मा को पदस्थ किया गया है।

इससे पहले भी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हटाए जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493