हिमाचल में ठंढ बढ़ेगी, बर्फबारी, बारिश के आसार

शिमला, 7 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

शिमला, 7 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को नौ नवंबर से प्रभावित कर सकता है।”

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र में 13 नवंबर तक सक्रिय रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के तहत कैस्पियन सागर से तूफान उठेगा और अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र से होकर गुजरेगा।

अधिकारी ने कहा कि मध्य ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर स्थित शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे अधिकांश पर्यटक केंद्रों में बारिश हो सकती है, लेकिन किन्नौर जिले में कलपा और चितकुल और लाहौली-स्पीति जिले में केलांग जैसे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम दर्जे की बर्फबारी हो सकती है।

इस बीच, शिमला का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री पर बना रहा।

कुल्लू जिले में मनाली का तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति जिले के केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां शून्य से नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां चार नवंबर को बर्फबारी हुई थी।

कल्पा का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और धर्मशाला का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493