मप्र : तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है, जिसके कारण कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।

राज्य में हवाओं के साथ आ रही नमी ने ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार की सुबह ठिठुरन भरी रही, लेकिन धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई है।

गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 10 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493