मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रूख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.38 बजे 17.91 अंकों की कमजोरी के साथ 35,226.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,602.60 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 20.45 अंकों की बढ़त के साथ 35,258.13 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.3 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,614.70 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath