नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह धुंध भरी रही। दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘अति खराब’ बना रहा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह धुंध या कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा जबकि शाम को आसमान में धुंध बनी रहेगी।”
राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे तक आद्र्रता 86 फीसदी थी।
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath